प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सभा का पुरवा (अगई) निवासी शिवकेश पटेल अपने भाई धर्मेन्द्र पटेल के साथ सोमवार शाम गांव में ही पिपरमेंट की पेराई कर रहा था। इसी दौरान पिपरमेंट की टंकी अधिक गैस बनने से फट गई। इससे पास में मौजूद दोनों भाई झुलस गए। दोनों को रानीगंज कैथौला में निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...