पिपरमिंट के खेत पर कब्जे का प्रयास, धमकी दी
बाराबंकी, जून 5 -- बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के भवानीगंज मजरे शिवनाम गांव में पैतृक भूमि को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवानीगंज गांव निवासी मिथिलेश कुमारी पत्नी शिवशरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। परिवार की पैतृक संपत्ति का बंटवारा वर्ष 1983 में तीन भाइयों के बीच हो गया था और तभी से सभी अपने-अपने हिस्से की भूमि पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं।आरोप है कि 30 मई को जब वह अपने पति के साथ लखनऊ दवा लेने गई थीं, उसी दौरान बेचालाल के पौत्र शिवम पुत्र वीरेन्द्र निवासी कुम्हरावां थाना कोठी अपने साथ सात अज्ञात युवकों को लेकर उनके हिस्से में लगी पिपरमिंट की फसल वाले खेत पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- पैमाइश के बाद लगाए गए पिलर उखाड़े, विरोध पर दी जान से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.