कोडरमा, अप्रैल 25 -- जयनगर। प्रखंड के रघुनियाडीह और पिपचो से हाजियों का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। हज पर रवाना होने वालों में मौलाना ताहिर हुसैन फैजी, जाहिदा खातून ,शहादत अंसारी और अजबुन खातून शामिल हैं। विदाई के दौरान फूल-मालाओं से स्वागत कर सभी ने उनके सफल हज और सलामती की दुआ की। मौलाना बशीर आलम निजामी ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक अहम स्तंभ है, जो इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का पैगाम देता है। मौलाना शमशाद हनफी ने कहा कि हज का सफर सिर्फ एक इबादत नहीं, बल्कि आत्मा की पाकीजगी का जरिया है। यहां से जाने वाले हाजी अल्लाह के मेहमान होते हैं। यह भी पढ़ें- हज यात्रा पर जाने वालों को दी विदाई मौके पर मुफ्ती नौशाद आलम अमजदी, सरमद बरकाती, कौशर खान, मुखिया रामेश्वर यादव, इम्तियाज अंसारी, आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.