आगरा, जनवरी 28 -- बारिश से ब्रेक डाउन के बाद अरनौटा फीडर की सप्लाई बाधित हो गयी। मंगलवार रात भर तीस गांवों में अंधेरा छाया रहा है। बिजली नहीं आने से इन गांवों में पेयजल संकट भी छाया रहा है। मंगलवार को दिन भर हुई बारिश के कारण विद्युत सब स्टेशन अरनौटा मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। फीडर की सप्लाई बाधित हो गयी। इस कारण फीडर के गांव अरनौटा, बसई अरेला , मानिकपुरा, महापुर,नगला भरी, बांके की ढारि, कांकरखेड़ा, खदरिया, नयापुरा, टीकमसिंह का पुरा, बसई भदौरिया समेत तीस गांवों की सप्लाई मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाधित गयी। रातभर बिजली नहीं आने के कारण इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। बुधवार सुबह भीषण पेयजल संकट बन गया। लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। बुधवार सुबह करीब दस बजे सप्लाई सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.