फरीदाबाद, जनवरी 23 -- नूंह। पिनंगवा में मोबाइल दुकान में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फेसबुक कमेंट को लेकर हुए विवाद में दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और कार क्षतिग्रस्त की गई। पुलिस ने लाठियां बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के मुताबिक पिनंगवा थाना क्षेत्र के ढाना मोड़ पर स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान पर 21 जनवरी की शाम करीब सात बजे यह घटना हुई। शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन निवासी गांव मामलिका ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर किए गए एक कमेंट को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसी विवाद के चलते आरोपी पक्ष के लोग लाठियां और डंडे लेकर दुकान में घुस आए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के अंदर जमकर तोड़फोड़ की और दुकान के बाहर खड़ी वर्ना कार को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान दुकानदार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.