पिथौरागढ़, मार्च 14 -- पिथौरागढ़। सोर नजूल भूमि फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने विधानसभा में नजूल भूमि प्रकरण को उठाए जाने पर भाजपा विधायक सुरेश गड़िया का आभार जताया। शनिवार को समिति के संयोजक उमेश लाल शाह ने कहा कि नजूल नीति को आमजन के हित में खोलने को लेकर राज्य में लोग संघर्षरत हैं। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि की चुप्पी समझ से परे है। कहा कि विधानसभा सत्र में विधायक गड़िया ने अपने क्षेत्र के साथ ही राज्य में संघर्ष कर रहे और मालिकाना हक की मांग कर रहे लोगों के पक्ष में बात रखी। इसके समिति उनका आभार व्यक्त करती हैं। कहा पिथौरागढ़ आगमन पर समिति की ओर से विधायक का सम्मान किया जाएगा। पार्षद सुशील खत्री, करन सिंह, नीरज जोशी, कृष्णा वर्मा, मदन साह, लक्ष्मी थापा, तारा थापा, मधु मल्होत्रा,आशीष, दीपक, नवीन, राजेन्द्र चिलकोटी, पूरन चंद्र जोशी, त्रिभुवन ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.