पिथौरागढ़, मई 30 -- सौरभ सिंह झूलाघाट। पिथौरागढ-झूलाघाट सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों को भरने के लिए डामर की टल्लियों का सहारा लिया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरव भट्ट गोल्डी ने कहा कि लोग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हुई सड़क में डामरीकरण करने की मांग उठा रहे थे। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क पर बने गड्डों पर डामर की टल्लियां करके खानापूर्ति किया जा रहा है। कहा सड़क में भी दूर-दूर बने गड्ढों में ही पेचिंग का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भट्ट ने कहा जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण न होने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...