पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। होली पर्व के लंबे अवकाश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में तीन दिन के अंतराल के बाद ओपीडी हुई। सुबह से ही जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग सहित अन्य इलाकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से लोगों को पर्ची बनाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब आदि के बाहर जगह-जगह लोग कतार लगाकर खड़े नजर आए। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर लोग बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले। इधर पीएमएस डॉ. भागीरथी गब्र्याल ने आमजन से सतर्कता बरतने को कहा है। उनका कहना है कि मौसम में बदलाव होने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.