पिथौरागढ़, जनवरी 13 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू टीम की ओर से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीते रोज एएचटीयू कर्मचारियों ने कनालीछीना व सतगढ़ क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर पहुंचकर उनका भौतिक सत्यापन किया। बताया गुमशुदाओं की तलाश के लिए टैक्निकल टीम, विभागों व संस्थाओं के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। जिससे गुमशुदाओं को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान टीम में कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज, कांस्टेबल सौरभ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.