पिथौरागढ़, दिसम्बर 22 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। भगवान भोलेनाथ का निवास स्थल आदि कैलास, ओम पर्वत के लिए श्रद्धालु निकट भविष्य में हेलीकॉप्टर से भी यात्रा कर सकेंगे। सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार के बाद नैनीसैनी हेली सेवा का केंद्र बनेगा। यहां से आदि कैलास, ओम पर्वत, लिपूलेख के लिए हेलीसेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। नैनीसैनी एयरपोर्ट में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कैबिनेट मंत्री महाराज स्टेट प्लेन से पहुंचे। यहां प्रशासनिक आला अधिकारियों के साथ ही भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। बाद में उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट का निरीक्षण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.