पिथौरागढ़, मार्च 5 -- पिथौरागढ़ में नगर के पुनेड़ी के समीप कन्ना क्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दशहत का माहौल है। गुरुवार को स्थानीय दीप जोशी ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद घर में बरामदे में आए। अचानक नीचे गुलदार दिखाई दिया,गुलदार दिखने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। इस दौरान अन्य लोग भी घरों से बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...