पिथौरागढ़ रवाना हुए कैलास मानसरोवर यात्री
चम्पावत, अगस्त 10 -- टनकपुर। टनकपुर से सोमवार को कैलास मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हआ। मुख्य अतिथि केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट ने हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया। इस दौरान केएमवीएन के निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रियों के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों को हर मुमकिन सुविधा कराई। टीआरसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.