पिथौरागढ़ रवाना हुआ यात्रियों का दल
चम्पावत, जुलाई 17 -- सतीश जोशी, टनकपुर। कैलास मानसरोवर यात्रियों का 50 सदस्यीय दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया। इस दौरान लोगों ने बम भोले के जयकारे लगाए। यात्रियो ने टीआरसी परिसर में पौधरोपण किया। टीआरसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों का दल बीते गुरुवार शाम टनकपुर पहुंचा था। लायंस क्लब के अध्यक्ष रचित मल्होत्रा अनुराग अग्रवाल, संजय गर्ग, पुनीत शारदा, विवेक कुमार, सूरज कुमार आदि ने यात्रियों को पटका पहनाया। यह भी पढ़ें- 20 जुलाई को पहुंचेगा पांचवा दल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.