पिथौरागढ़, दिसम्बर 12 -- बेरीनाग की लापता महिला के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 40 वर्षीय महिला को 22 साल का प्रेमी युवक शादी का वादा कर भगा ले गया था, लेकिन जब युवक का परिवार नहीं माना तो उन्होंने महिला की नदी में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रेमी युवक, उसके पिता, और दो ताऊ गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर 40 वर्षीय बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला दो बच्चों की मां थी और पति शहर में नौकरी करता है। महिला 12 सितंबर से लापता थी। तहरीर के एक माह बाद प्रकरण राजस्व से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया। जांच में सामने आया कि महिला का 22 वर्षीय विजय प्रसाद निवासी किसमिला कपकोट (बागेश्वर) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करने के बहाने युवक महिला को भगा ले गया। युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.