पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- पिथौरागढ़। सीमांत में निरक्षरता को खत्म करने के लिए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जनपद में 12 हजार 407 निरक्षर लोगों का चयन किया गया है, जिनको साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा। पिथौरागढ़ में विद्यालय के छात्र,जागरुक लोग,रिटायर कर्मचारी अपने आसपास के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का काम करेंगे। 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को उल्लास के माध्यम से साक्षर बनाया जाएगा। केंद्र सरकार 2022-27 तक 15 से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.