पिथौरागढ़, मार्च 1 -- पिथौरागढ़ में अस्कोट पुलिस ने होली के लिए बनाई गई कच्ची शराब को जब्त करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने सुनखोली के पास से एक कार को रोका,कार में रखी गई 25 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया। शराब जब्त कर पुलिस ने धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत सुनखोली निवासी अभियुक्त पूरन सिंह व बगडीगांव निवासी अभियुक्त डंबर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। टीम में थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज,अपर एसआई दीपक लेखक,राजेश कुमार,शंकर दोवडी,नवीन राणा,जगदीश मारकूना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.