पिथौरागढ़, अप्रैल 17 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में स्कूली बच्चे भी चरस का नशा कर रहे हैं। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में हुई एनकोर्ड व राजस्व-पुलिस समन्वय बैठक के दौरान यह खुलासा हुआ। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने बैठक के दौरान बताया कि चंडाक,बिषाड, आठगांवशिलिंग क्षेत्र में स्कूली बच्चे चरस का सेवन कर रहे हैं। डीएम ने इसपर गहरी चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग, पुलिस, बाल संरक्षण इकाइयों को संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए साथ ही विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने व अभिभावक-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि जिले में सक्रिय संगठित ड्रग नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एड...