पिथौरागढ़, मई 4 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़, संवाददाता। पिथौरागढ़-वड्डा मार्ग पर रविवार रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल एक युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब नौ बजे प्रदीप अरोड़ा बाइक से वड्डा की ओर से जिला मुख्यालय आ रहे थे। तभी एपीएस तिराहे के पास उनकी भिड़ंत वड्डा की ओर जा रहे एक स्कूटी सवार से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस के एएचटीयू प्रभारी सतीश शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रात में ही उन्हें लेकर मैदानी क्षेत्र के लिए निकले, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.