पिथौरागढ़, मार्च 29 -- धारचूला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल, बीडीसी कांता देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भूपाल सिंह रावल और एनपीआरसी गुंजी के समन्वयक किशन सिंह नबियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल ने विद्या भारती विद्यालयों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने शिशु मंदिर के दिनों को याद करते हुए अनुभव भी साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...