पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, आदि कैलाश की यात्रा छोड़ लौट रहे जिले के श्रद्धालु
महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन व गंगा की तेज धारा में दो पुलों के बह जाने से आदि कैलाश की यात्रा पर गए जनपद के एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की राह थम गई है। रास्ते बाधित होने व सुरक्षा कारणों से यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस लौटने पर विवश होना पड़ा है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति सेवा मंडल दल के पदाधिकारी व सदस्य गत 12 सितंबर को काठगोदाम एक्सप्रेस से आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए थे। 13 सितंबर को काठगोदाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नीम करोली बाबा व जागेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद दल ने पिथौरागढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। वहां पहुंचने पर यात्रियों को सूचना मिली कि आगे मार्ग में दो पुल नदी के तेज बहाव में बह गए हैं और रास्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.