पिथौरागढ़, मार्च 19 -- पिथौरागढ़ में महिला हेल्पलाइन ने जूनियर हाईस्कूल पातल पोखरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुशीला आर्या ने छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों, कानूनी प्रावधानों व पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी दी। आर्या ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या आपराधिक घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देने को कहा। टीम में अपर उप निरीक्षक तारा बोनाल, कांस्टेबल सुषमा राणा, कांस्टेबल आशा खनका मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.