पिथौरागढ़, अगस्त 27 -- संतोष, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गाय और भैंसों में तेजी से फैल रहे लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संक्रमण को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने 25 सितंबर 2026 तक गोवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं के अंतर्राज्यीय व अंतर्जनपदीय परिवहन और आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। पशुओं की प्रदर्शनियों समेत अन्य संबंधित गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। पशुपालन विभाग की संस्तुति और शासन के दिशा-निर्देशों को लेकर डीएम ने यह आदेश जारी किया है। डीएम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखने और आवश्यक नियंत्रणात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में भी फॉगिंग कराने को कहा गया है। प्रतिबंध...