पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- संतोष, पिथौरागढ़। खटीमा से जनपद मुख्यालय की और आ रहे दो व्यक्ति बाइक से रपटने से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को हर्षित चंद व करन धामी पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बसौली के पास बाइक रपटने से दोनों युवक घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल ने इसकी जानकारी अपने साथी को दी। इसके बाद उनका साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया दोनों युवकों के हाथ और पैर में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...