पिथौरागढ़, मई 9 -- संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट के पीपली में एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई है। जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। शनिवार को पीपली के घिंधरारी निवासी 60 वर्षीय पुष्पा देवी घर के पास के पेड में टहनियां काट रही थी,अचानक वह पेड से गिर गई। पेड से गिरने के बाद परिजन महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉ.अमन आलम,नर्सिंग अधिकारी दीपा रावत, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने घायल का उपचार किया। चिकित्सक डॉ.अमन आलम ने बताया कि महिला के सिर में चोट आई है,एक्सरे व सिटी स्कैन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में घायल महिला का उपचार जारी है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.