पिथौरागढ़, मई 7 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर निगम के पार्षदों ने भी अब मानदेय की मांग उठाई है। उन्होंने देहरादून नगर निगम का हवाला देकर मेयर से आगामी बोर्ड बैठक में मानदेय संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग उठाई है। नगर में पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने बीते बुधवार को मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर निर्वाचित होने वाले जनप्रतिनिधियों को वर्षो से मानदेय दिया जाता है, लेकिन निकाय क्षेत्र में निर्वाचित होने वाले जनप्रतिनिधियों को मानदेय का लाभ नहीं मिलता। कहा कि बीते दिनों देहरादून में नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई। यह भी पढ़ें- पुरानी बाजार वार्ड में जर्जर बिजली पोलों से खतरा जिसमें पार्षदों को भी मानदेय देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्षदों ने प्रस्ताव पारित होने पर खुशी व्य...