पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़ नगर के गोबिन्द बल्लभ पन्त स्मारक के समीप व सिमलगैर-महात्मा गांधी मार्ग की गली में पाइपलाइन से पानी बह रहा है। जिस कारण रोजाना सैकड़ो लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। रोजाना पाइपलाइन से बह रहा पानी सड़क व नाली में बह रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की रोकथाम करने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...