पिथौरागढ़, दिसम्बर 17 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। बांस क्षेत्र के कालसिनकटिया में वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक व्यक्ति को कांकड़ के मांस के साथ पकड़ा। टीम ने आरोपी से शिकार में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना पर मंगलवार रात संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय से लगे कालसिनकटिया में छापा मारा की। इस दौरान टीम ने स्थानीय निवासी विशाल सिंह को कांकड़ के चार किलो मांस के साथ पकड़ा। बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कांकड का शिकार करना भी स्वीकार किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी टीम ने मौके से जब्त किया है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी, उपराजिक कृणाल बिष्ट, वन बीट अधिकारी नवीन चन्द्र जोशी, महेंद्र कार्की, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.