पिथौरागढ़ में एमवी एक्ट का वारंटी पकड़ा
पिथौरागढ़, मई 7 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को नगर में कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वारंटी प्रियंक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल जोशी ने बताया कि संबंधित के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। बार-बार समन भेजने के बावजूद न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर वारंट जारी हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.