हरिद्वार, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को योगस्थली खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बॉक्सिंग के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक व कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे। बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले की टीम विजेता रही। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के 45-48 किग्रा वर्ग में जया ने स्वर्ण, सविता ने रजत तथा नेहा और...