पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ के दौला के होल्यारों ने डीएम आवास पहुंचकर होली का गायन किया। पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-दमाऊ की थाप पर खड़ी होली का गायन किया। होल्यार दौला, देवलाल गांव, मरखोलीगांव, देवतोला, रई, सिल्थाम, गांधी चौक, पुरानी बाजार होकर डीएम आवास पहुंचे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। दौला होली कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर नगरकोटी ने कहा कि सोर घाटी में शहरीकरण के चलते युवा अपनी लोक संस्कृति को भूल रहा है। दौला के ग्रामीण अपनी संस्कृति को बचाने का काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.