पिथौरागढ़, जून 16 -- झूलाघाट। पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क के बदहाली से स्थानीय लोगों में रोष है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव जोशी ने इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा इस मार्ग के बनाड़ा, खरक्योड़ा, रज्योंड़ा, लमतड़ा, चिमडखोला, बडालू, किल्ल के पास भी सड़क में जगह-जगह पर गड्ढें बने हुई है। कहा इस मार्ग से रोजाना चार सौ से अधिक वाहन आवाजाही करते है। लेकिन सड़क में बने गड्ढें आवाजाही करने वाले लोगों के लिए खतरा का सबब बने हुए है। जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...