पिथौरागढ़, मार्च 28 -- राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य के लिए सीमांत जनपद को तीसरा पुरस्कार मिला है। शनिवार को पुरस्कार लेकर वापस जिला मुख्यालय पहुंचे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित भट्ट का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. भट्ट ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जनपद को यह उपलब्धि सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल के निर्देश में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ताओं, टीवी एलिमिनेशन प्रोग्राम के कर्मचारियों का विशेष सहयोग से प्राप्त हुआ है। वर्तमान में जिले में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान द्वितीय चरण चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.