पिथौरागढ़ के 501 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया में जनपद के 501 छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विभिन्न खेल परीक्षाओं के आधार पर इनमें से 200 छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 6x10 मीटर शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को हर माह 2 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खेल किट व खेल उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक चयनित खिलाड़ी को 10 हजार की एकमुश्त आर्थिक सहायता भी डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.