पिथौरागढ़, मार्च 19 -- पिथौरागढ़ नगर के सोरवैली पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र सार्थक जोशी का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी व्याप्त है। गुरुवार को प्रधानाचाार्य मंजू रजवार ने बताया कि सार्थक ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट के जरिए हासिल किया है। उन्होंने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि सार्थक की यह उपलब्धि विद्यालय में विद्यार्थियों के भीतर नवाचार, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रदर्शित करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...