हल्द्वानी, फरवरी 14 -- चडीगढ़ में तैनात थे भीम सिंह, छुट्टी पर आए थे घर ड्यूटी को लौटते वक्त हल्द्वानी में होटल में मृत मिले हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पिथौरागढ़ के बीआरओ (बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन) कर्मचारी की हल्द्वानी के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश कर रही है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी 45 वर्षीय भीम सिंह पुत्र धाम सिंह बीआरओ में तैनात हैं और वह इस समय चंडीगढ़ में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ से चड़ीगढ़ के लिए निकले। समय ज्यादा होने पर वह हल्द्वानी रोडवेज के पास एक होटल में कमरा लेकर रुक गए। अगले दिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका को देख पुलिस को बताया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा त...