पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- पिथौरागढ़ नगर के साथ-साथ गांवों में भी रसोई गैस की दिक्कत गहराने लगी है। मंगलवार को भुरमुनी निवासी गौरव सिंह ने बताया कि गांवों में भी अधिकांश लोग गैस पर ही निर्भर है। क्षेत्र में बीते एक माह से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। नाकोट, बांस, भुरमुनी, दिग्तोली क्षेत्र में लोग रसाई गैस न होने से लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...