हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। मूल रूप से पिथौरागढ़ और हाल हल्द्वानी निवासी हेमा भाट सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नत हुई हैं। वे रिटायर्ड सूबेदार मेजर उमेद सिंह भाट की पुत्री हैं। 15 साल की सेवा के बाद सेना में उन्हें पदोन्नति मिली है। हेमा मूल रूप से ग्राम सिरतोली, जमतड़ी पिथौरागढ़ की निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार डिफेंस कॉलोनी, भगवानपुर रोड, हिम्मतपुर तल्ला हल्द्वानी में रहता है। हेमा ने 1 मार्च 2010 को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) में कमीशन प्राप्त किया था। वर्तमान में हेमा एयर फोर्स स्टेशन के एक मेडिकल यूनिट में पंजाब में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हेमा भाट के पति कर्नल भीष्म चौहान भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। सेवानिवृत्त कैप्टन सोबन सिंह भड़ ने बताया कि हेमा की पोस्टिंग भी पंजाब में है। हेमा ने पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.