पिथौरागढ़ की खुशी ने किया पदक पक्का
काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर। पिथौरागढ़ की खुशी चंद ने अंडर 17 जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक पक्का कर लिया है। शुक्रवार को टीम की कोच प्रियंका चौधरी ने बताया कि खुशी ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की खिलाड़ी को हराया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की खिलाड़ी से होगा। ताशकंद में 1 मई से 16 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत की टीम की कोच वह खुद हैं। खुशी काशीपुर में कोच प्रियंका चौधरी से प्रशिक्षण लेती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.