पिथनापुर के अस्पताल में एएनएम तैनात, प्रसव सेवाएं होंगी शुरू
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में तैनात एएनएम अंजुम निशा को प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथनापुर से संबद्ध कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेपुर ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथनापुर एक डिलीवरी पॉइंट है। वहां संस्थागत प्रसव सेवाओं को सुदृढ़ और नियमित रूप से संचालित किया जाना आवश्यक है। इसी को देखते हुए एएनएम अंजुम निशा को पिथनापुर से संबद्ध किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रसव सेवाओं का संचालन प्रारंभ कराना एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करें। इससे क्षेत्रीय गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.