पितृ पक्ष में भागवत कथा कराने पर डाला प्रकाश
बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पितृपक्ष के दौरान भागवत श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान उन्होंने वेदव्यास के पुत्र शुकदेव के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने शुकदेव के आजीवन ब्रह्मचारी और विरक्त स्वरूप का वर्णन करते हुए उनके जीवन से जुड़ी कथाएं सुनाईं। कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान कथा आयोजक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, शेरपाल सिंह, संदीप गर्ग, राजीव शर्मा, बालेंद्र कौशिक, सजल अग्रवाल, शालू, मुनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.