नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Indira ekadashi 2026 kab hai: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो एकादशी तिथि आती हैं। इस समय पितृ पक्ष चल रहा है। पितृ पक्ष की अवधि 16 दिनों की होती है। इस दौरान भी एकादशी व्रत रखा जाता है। पितृ पक्ष का एकादशी व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है। मान्यता है कि इंदिरा एकादशी व्रत करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा से पापों से मुक्ति मिलती है। पितृ पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत रखने के साथ ही पितरों के तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान का भी विधान है। जानें इस साल पितृ पक्ष में एकादशी व्रत कब रखा जाएगा और तर्पण और श्राद्ध के शुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- अक्टूबर में 6 राशियां ब...