पितृ पक्ष के प्रथम दिन बाजार घाट पर उमड़ी भीड़
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- पितृ पक्ष के प्रथम दिवस रविवार को कड़ाधाम स्थित प्रसिद्ध बाजार घाट पर पितरों के तर्पण और स्मरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। सुबह से ही घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दारानगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगाजल, तिल और कुश के साथ आह्वान करते हुए अपने पितरों का श्रद्धापूर्वक तर्पण किया। पंडित अशोक ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से तर्पण कराया। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से तर्पण कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हो सकें। पितृ पक्ष के प्रथम दिन को विशेष महत्व दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पितृपक्ष की प्रतिपदा को तर्पण,श्राद्ध कर करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन से पितरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.