पितृ पक्ष के पहले दिन पंचमंदिरा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों को किया तर्पण
सीवान, सितम्बर 28 -- दरौली, एक संवाददाता। पितृ पक्ष के पहले दिन रविवार को दरौली स्थित सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से अपने पितरों को तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने नदी के पवित्र जल में स्नान करने के बाद घाट पर बैठकर पितरों का स्मरण किया तथा तर्पण और पिंडदान की रस्में पूरी कीं। इस दौरान घाट पर धार्मिक वातावरण बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पिंडदान के लिए किसका बनता पिंड, पढ़ें इससे पुरखों का कौन सा ऋण कम होता है? पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का विशेष अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.