पितृ दोष निवारण यज्ञ और भागवत कथा का आयोजन आज
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार से 15 जून तक पितृ दोष निवारण यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य संगीतमय आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रहेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पितृ दोष के निवारण का अवसर प्रदान करना है। जो श्रद्धालु अपने पितरों की शांति के लिए दान, यज्ञ या अन्य धार्मिक कर्मकांड कराना चाहते हैं, वे इस आयोजन से जुड़ सकते हैं। यह भी पढ़ें- युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान किया कथा एवं यज्ञ का संचालन आचार्य सर्वेश पांडे के मार्गदर्शन में किया जाएगा। साथ ही काशी से आए प्रसिद्ध विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.