पितृपक्ष शुरू होते ही गंगा घाटों पर पूर्वजों को तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
मुंगेर, सितम्बर 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पितृपक्ष शुरू होते ही पितरों के तर्पण और कर्मकांड के लिए गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट एवं सोझी घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच पितरों का ध्यान किया और उन्हें गंगाजल अर्पित किया। इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार भी तर्पण और अन्य कर्मकांड किए। सुबह से ही घाटों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष पर पितरों का किया तर्पणपितृपक्ष का महत्व हिन्दू संस्कृति में दिवंगत पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.