पितृपक्ष शुरू, कुश-तिल और जल से पितरों का किया तर्पण
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- पितृपक्ष शुरू होते ही रविवार सुबह शहर के नदी घाटों और जलाशयों में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सूर्योदय के साथ ही बड़ी संख्या में लोग पूर्वजों के स्मरण के लिए स्वर्णरेखा नदी घाट, दोमुहानी समेत शहर के विभिन्न घाटों, तालाबों और जलस्रोतों के किनारे पहुंचे। लोगों ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में कुश, तिल, उड़द और जल से विधि-विधानपूर्वक पितरों का तर्पण किया। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घाटों पर सुबह से ही तर्पण कराने वालों की आवाजाही बनी रही। कई परिवार सामूहिक रूप से घाट पहुंचे, जबकि कुछ लोगों ने घर पर ही पितरों का स्मरण कर तर्पण की रस्म पूरी की। तर्पण के बाद लोगों ने दान-पुण्य भी किया। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष का शुभारंभ, नवादा से पिंडदानियों की शुरू हुई रवानगी पितृपक्ष की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.