पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिले : डॉ. प्रेम
गया, जुलाई 31 -- विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गया जंक्शन परिसर स्थित रेल कंट्रक्शन विभाग के सभाकक्ष में जिला प्रशासन व रेल प्रशासन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार, रेल कंट्रक्शन विभाग के अभियंता हरिगोविंद राय, कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम बीके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह सहित डीडीयू रेल मंडल के वरीय अधिकारीगण के अलावा रेलवे, जिला प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.