पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों को न हो असुविधा, व्यवस्था दुरुस्त करें: डॉ. प्रेम
गया, जुलाई 30 -- गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को गया जिला अतिथि गृह सभागार में नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेला क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, चापाकल, शौचालय, सफाई, पहुंच पथ सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
तैयारियों की समीक्षा पितृपक्ष मेला क्षेत्र के सभी वार्डों में तालाबों व पिंडदान वेदियों की नियमित सफाई, गया कॉलेज खेल परिसर, केंदुई बस स्टैंड व टेंट सिटी तक पहुंच पथ निर्माण, सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड पर जनसुविधाओं की बहाली और शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शहर को आकर्षक व हरित स्वरूप देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.