पितृपक्ष में प्लेटफॉर्म छह से खुलेगी महाबोधि एक्सप्रेस
गया, सितम्बर 24 -- पितृपक्ष मेला अवधि में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यह ट्रेन प्रतिदिन गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या छह से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन पर उपलब्ध उद्घोषणा और सूचना पट्टों के माध्यम से निर्धारित प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने की भी अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.