पितृपक्ष में पुनपुन व अनुग्रह नारायण घाट पर रुकेंगी ट्रेनें
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। पितृपक्ष मेला के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के अनुग्रह नारायण घाट और पुनपुन घाट पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चयनित ट्रेनों को इन स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। धनबाद होकर चलने वाली आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू और धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी अनुग्रह नारायण घाट और इस्लामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और चर्लपल्ली-पटना स्पेशल पुनपुन घाट पर रुकेगी। यह भी पढ़ें- पुनपुन घाट हॉल्ट व अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर रुकेंगी ट्रेनें यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष मेले में श्रद्धालुओं को राहत : बाथिंग घाट पर रुकेगी मेमू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.